PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नए सदस्यों की सदस्यता के बाद कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

पिथौरागढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में नए सदस्यों की सदस्यता के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसके बाद कई सदस्यों को नए दायित्व सौंपे गये। एसोसिएशन के विभिन्न क्रियाकलापों के लिए समितियों का गठन भी किया गया।

 

ad

एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद भट्ट की अध्यक्षता और सचिव भाष्करानंद जोशी के संचालन में हुई बैठक में सदस्यता नवीनीकरण और नये सदस्यों का सदस्यता ग्रहण के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विस्तारीकरण में डा.आशा जोशी, डीएस भंडारी, चंद्रशेखर महर, कल्याण सिंह डिगारी को उपाध्यक्ष, डा.गीता पंत, मोहन लाल वर्मा, चंद्रशेखर भट्ट को उपसचिव, धनीराम चन्याल का आडिटर,

 

नरेंद्र बहादुर गुरुंग, सुभाष चंद्र पांडे को संगठन सचिव, रमेश चंद्र बिष्ट व मोहन चंद्र जोशी को प्रचार सचिव, हरि प्रसाद, बहादुर सिंह धामी व बसंत बल्लभ पंत को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। संगठन के मार्गदर्शन के लिए लक्ष्मी दत्त तिवारी को संरक्षक, गिरधर सिंह बिष्ट को मुख्य सलाहकार, मोहन चंद्र भट्ट को विधिक सलाहकार, डा.अशोक कुमार पंत को मुख्य संपादक,

 

ललिता प्रसाद जोशी को सांस्कृतिक सलाहकार, राम सिंह बिष्ट को जनसंपर्क सलाहकार, गोविद बल्लभ उपाध्याय को वित्तीय सलाहकार, डा.पीतांबर अवस्थी को सह संपादक का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों के लिए मुख्य संयोजक और संयोजक मनोनीत किये गये।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते