CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज कोतवाली जौलजीबी, अस्कोट व थाना कनालीछीना का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, भोजनालय, मालखाना तथा कार्यालय अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

 

ad

साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी व कर्मचारियों को अनुशासन, समयपालन, स्वच्छता एवं उच्च कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजनता के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं मर्यादित व्यवहार करने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते