PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विभिन्न कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर संपन्न

स्वच्छता अभियान की सराहनीय पहल

मुनस्यारी महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। श्वििर के तीसरे रोज सुबह शिविरार्थियों के लिए एक रनिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करना रहा। गतिविधि में प्रतिभाग करते हुए डॉ. प्रशांत जोशी और शिविरार्थियों ने डानाधार क्षेत्र तक दौड़ लगाई।

 

ad

इसके बाद सरमोली गाँव में एक स्वच्छता अभियान आयोजित करते हुए गाँव के दो सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। इस दौरान शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए एक सराहनीय पहल भी की।

 

उन्होंने प्लास्टिक की खाली बोतलों में प्लास्टिक कचरा भरकर उसके उचित प्रबंधन का एक व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया। इस प्रयास के माध्यम से उन्होंने प्लास्टिक के अपघटन की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। कार्यक्रम में एनएसएस नोडल अधिकारी निधि मारौठिया सहित समिति सदस्य दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. पुष्पा कालाकोटी सहित अन्य शामिल रहे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते