PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिकों ने किया एक विशाल रैली निकालने का ऐलान

नवरात्र के अवसर पर भी आंदोलन है जारी

पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान टकाना में पूर्व सैनिक संगठन का 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में चला आ रहा धरना 32वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व सैनिकांे ने अभी तक उनकी मांग को लेकर उचित कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही।

 

ad

उन्होंने जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाते हुए संवेदनशील मुद्दे पर मौन रहने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। धरना स्थल पर आज कुमाऊं स्काउट के पूर्व सैनिकों और सीनियर सिटीजन पदाधिकारियों ने पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया और सरकार से शीघ्र मांग को लेकर उचित कार्रवाई की बात कही।

 

नवरात्रि के प्रथम दिवस पूर्व सैनिकों ने धरना जारी रखते हुए सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई। पूर्व सैनिकों ने सरकार के रवैये को उपेक्षापूर्ण बताते हुए कहा कि सैनिकों की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पहले होली पर्व का त्याग किया गया और अब नवरात्र में भी धरने पर बैठना पड़ रहा है।

 

प्रदर्शनकारियों ने नवरात्र में धरना स्थल पर विशेष प्रार्थना और भजन कार्यक्रम आयोजित करने तथा जल्द ही एक विशाल रैली निकालने का ऐलान किया। प्रदर्शन करने वालों में कैप्टन चंद्र सिंह ऐर, लक्ष्मी दत्त, गोपाल सिंह, महेश पांडेय, सुरेंद्र कोरंगा, भूपाल सिंह, विक्रम सिंह, दिवाकर बोहरा, देवी दत्त, राजेंद्र खनका, रमेश सिंह महर सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते