PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अनस, स्नेहा व अजय ने मारी बाजी

नारायण नगर महाविद्यालय में प्रतियोगिता संपन्न

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने को लेकर संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में विभिन्न विभागों द्वारा पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

ad

कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. टीका सिंह, डॉ. मनीष नेगी शामिल रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में मुहम्मद अनश (प्रथम), जितेन्द्र राम (द्वितीय) एवं धर्मेश (तृतीय) रहे,

 

जबकि निबंध प्रतियोगिता (विषय: “सर सी.वी. रमन – परिचय तथा उपलब्धियाँ”) में मुहम्मद अनश (प्रथम), नवीन राम (द्वितीय) एवं दिव्यांशु (तृतीय) स्थान पर रहे। इसी क्रम में जंतु विज्ञान विभाग परिषद द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता विषयक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता (विषय: COVID-19) में स्नेहा बिष्ट (प्रथम), हिमानी जोशी (द्वितीय) एवं मीनाक्षी बोरा (तृतीय) रही,

 

जबकि निबंध प्रतियोगिता (विषय: “भारत में सर्वाइकल कैंसर की स्थिति और HPV वैक्सीन की भूमिका”) में अजय कुमार (प्रथम), स्नेहा बिष्ट (द्वितीय) एवं डिम्पल भंडारी (तृतीय) स्थान पर रहे। कार्यक्रमों की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए ऐसे आयोजनों को ज्ञानवर्धक एवं समाजोपयोगी बताया तथा संबंधित विभागों के प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते