पिथौरागढ़ : बड़ा एक्शन: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती
जिलाधिकारी ने दिए उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश

सीमांत जनपद में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने सभी उपजिलाधिकारियों को अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए अपनी-अपनी तहसीलों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से फोटोग्राफी कराकर साक्ष्य संकलित तथा जीआईएस मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा है। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति की नियमित समीक्षा करने तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई प्रभावी रूप से संचालित की जा सके।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







