CulturalPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : घसाड़ विनायक (बत्यूली) में छुरमल देव मेला महोत्सव का रंगारंग समापन

आयोजकों के प्रयासों की सराहना

डीडीहाट के घसाड़ विनायक, बत्यूली में आयोजित ऊँ श्री छुरमल देव धार्मिक एवं सांस्कृतिक नाटक मेला महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर स्थानीय विधायक बिशन सिंह चुफाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

ad

समापन समारोह में विधायक ने विधिवत रूप से महोत्सव का समापन करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह देऊपा भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुमाऊँनी लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।

 

प्रसिद्ध लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल, राकेश पनेरू और कैलाश कुमार सहित विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे क्षेत्र से आए लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रमेश सिंह खाती, कुंदन सिंह बोरा, देवेंद्र जोशी, राधे उप्रेती, गिरीश उप्रेती, डीएन उप्रेती, जगदीश उप्रेती, प्रेम प्रकाश जोशी, महेश जोशी, बलवंत भौर्याल, प्रवीण सिंह बोरा, दान सिंह बोरा, दिवान सिंह बोहरा, राकेश उप्रेती, प्रमोद सिंह बोरा, विपिन चंद जोशी, जीवन सिंह बोरा सहित मेला समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। संचालन नानू बिष्ट द्वारा किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते