EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कैरियर काउंसलिंग कैंप, तीन दिन में चार स्थानों पर आयोजन

सामुदायिक पुस्तकालय द्वारा एक अभिनव पहल

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा देने के उद्देश्य से सामुदायिक पुस्तकालय द्वारा एक अभिनव पहल के तहत कैरियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कैंप 06 अप्रैल से प्रारंभ होकर क्षेत्र के चार विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

 

ad

सामुदायिक पुस्तकालय का संचालन कर रही संस्था सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा के बाद अधिकांश विद्यार्थी अपने करियर को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। ऐसे में इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि, योजना और लक्ष्य को समझकर उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित ढंग से उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। सामुदायिक पुस्तकालय इस दिशा में विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करेगा। कार्यक्रम के तहत 06 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज, 07 अप्रैल- विवेकानंद विद्या मंदिर, 08 अप्रैल- कैमचौरा में आयोजित संयुक्त कैंप, जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला,

 

राजकीय हाईस्कूल रांथी, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रांथी व मारथौमा मिशन स्कूल कैमचौरा के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। 08 अप्रैल दोपहर 03 से 04 बजे सामुदायिक पुस्तकालय परिसर में विशेष सत्र का आयोजन किया जायेगा। कैंप में स्थानीय विद्यालयों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

 

मर्तोलिया ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की योजनाओं को समझना और उन्हें साकार करने में मार्गदर्शन देना है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय केवल पुस्तक पढ़ने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक जीवंत केंद्र है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते