ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर 05 वाहन सीज

अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर परिवहन विभाग की सख्ती, जुर्माना

पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने जनपद में अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

 

ad

जांच में पाया गया कि कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे थे, जबकि कुछ चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। इसके अलावा कई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते पाए गए, जो सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है। कार्रवाई के दौरान बीते सप्ताह कुल 05 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया।

 

साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत प्रत्येक वाहन पर करीब 40 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में प्रवर्तन दल के सदस्य सीमा राणा, बलदेव, बहादुर और महेंद्र शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते