पिथौरागढ़ : सभी पंचायतों में अधिक से अधिक कैंप लगाकर सुनिश्चित की जाए स्क्रीनिंग
टीबी उन्मूलन पर डीएम का फोकस, आवश्यक निर्देश जारी

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष नबियाल ने बताया कि जनपद में छंजपवदंस ज्नइमतबनसवेपे म्सपउपदंजपवद च्तवहतंउउम ;छज्म्च्द्ध के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

साथ ही सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है तथा ट्रू.नैट एवं सीबी नैट मशीनों के माध्यम से त्वरित जांच की जा रही है। बताया कि बीते 25 मार्च से 03 अप्रैल तक कुल 1033 एक्स-रे किए गए हैं तथा इसे बढ़ाने के लिए जनपद में लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध कर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग के सहयोग से टीबी स्क्रीनिंग कैंपों में अधिकाधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की सकने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने माइक्रो-प्लानिंग के आधार पर घर-घर स्क्रीनिंग, संपर्क जांच तथा संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष मैपिंग कर लक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि टीबी जैसी बीमारियों के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता और समयबद्ध उपचार अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त न्याय पंचायतों में अधिक से अधिक कैंप लगाकर स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए और कोई भी व्यक्ति स्क्रीनिंग से वंचित न रहे। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुरोध पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को इस हेतु पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ललित भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल बसेड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







