CrimeRudraprayagUttarakhand News

हैली बुकिंग फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 265 फर्जी प्लेटफॉर्म किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड कॉम्बैट फोर्स का गठन किया गया

साइबर ठगों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा से पहले बड़ी कार्रवाई की है । रूद्रप्रयाग पुलिस ने हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कुल 265 फर्जी वेबसाइट्स, बैंक खाते, सोशल मीडिया पेज और मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया है।

 

ad

गौरतलब है कि हर वर्ष केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने का प्रयास करते हैं। कई लोग इनके झांसे में आकर आर्थिक नुकसान झेलते हैं। इसी पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के नेतृत्व में जनपद स्तर पर साइबर फ्रॉड कॉम्बैट फोर्स का गठन किया गया, जिसने व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

पुलिस द्वारा चिन्हित 111 फेसबुक पेजों में से 106 पेज सफलतापूर्वक टेकडाउन किए गए हैं। इसके अलावा 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भी संदिग्ध गतिविधियों के चलते रिपोर्ट किया गया है। साइबर ठगी में प्रयुक्त 110 मोबाइल नंबरों में से 55 नंबर ब्लॉक किए जा चुके हैं, जबकि शेष नंबरों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया जारी है। साइबर अपराधियों से जुड़े 06 बैंक खातों की जांच की गई, जिनमें से 01 खाते को डेबिट फ्रीज किया गया है। अन्य खातों पर भी कार्रवाई जारी है।

 

हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का दावा करने वाली 22 संदिग्ध वेबसाइट्स की पहचान कर डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेजी गई है। एसपी निहारिका तोमर ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ के माध्यम से ही करें।

 

किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया विज्ञापन या व्हाट्सएप संदेश के जरिए बुकिंग करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और पुलिस लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते