inspectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आधुनिक पासपोर्ट कार्यालय तैयार, जल्द शुरू होंगी सेवाएं

जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जनपद में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में आधुनिक पासपोर्ट कार्यालय तरह तैयार हो गया है। इसके साथ ही नए पोस्ट ऑफिस भवन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर पासपोर्ट और डाक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

 

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नए पोस्ट ऑफिस एवं पासपोर्ट कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट सेवाओं के लिए पृथक एवं आधुनिक कार्यालय तैयार कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, जिन्हें शीघ्र ही आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय, पर्याप्त पार्किंग एवं दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच जैसी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से पासपोर्ट सेवाएं अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जनसुलभ बनेंगी, जिससे लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते