मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित,पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कल्पनाथ यादव ने की।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण), शोध पत्र लेखन, स्किट तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बीएससी एवं एमएससी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम, ब्यूटी कुशवाहा द्वितीय और निधि तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में अल्फेज ने प्रथम, नक्षत्रा द्वितीय और क्रांति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शोध पत्र लेखन में ममता ने प्रथम, निधि तिवारी द्वितीय और संध्या सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में अंशिका एवं हर्षिता ने प्रथम, सुनिधि एवं पवन कुमार द्वितीय और तन्मय एवं अन्वेषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टीम डार्विन ने प्रथम, टीम अरस्तु द्वितीय और टीम फ्रेंकलिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन्तु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आकाश चन्द्र मिश्रा, डॉ. पद्मा वशिष्ट, डॉ. बबीता सेलाकोटी एवं डॉ. सचिन बोहरा सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







