PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश प्रभारी पवन नाथ बजरंगी का भव्य स्वागत

जताया सभी का आभार, बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय हिंदू संगठन द्वारा टकाना स्थित कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समागम कार्यक्रम में संगठन के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी पवन नाथ बजरंगी के प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।

 

कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल प्रभारी शेर सिंह धामी, समागम समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, निगरानी समिति के जिलाध्यक्ष हेमंत बोहरा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज भट्ट, निगरानी समिति के जिला उपाध्यक्ष करण फर्त्याल, सुनील बिष्ट, बजरंग दल के पूर्व प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनू पांडेय, मातृशक्ति वीरांगना प्रकोष्ठ की गीता भट्ट, जानकी भट्ट, मंजू जोशी, चंद्रकला भट्ट, तनुजा बोरा, दुर्गा देवी तथा हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह सामंत व प्रदीप जोशी सहित सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित दंपति हरिश जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी कमला देवी द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते