PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : प्राचीन रई धारे के सौंदर्यीकरण एवं आंतरिक मार्गों का मेयर ने किया लोकार्पण

वार्ड में प्रवेश द्वार निर्माण से बढ़ी खूबसूरती, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नगर के शिव विहार वार्ड स्थित प्राचीन रई धारे के सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार एवं आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मेयर कल्पना देवलाल ने पार्षदों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में लोकार्पण किया। प्राचीन रई धारा क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत रहा है।

लंबे समय से धारा परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसके चलते क्षेत्रवासियों द्वारा इसके सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी। नगर निगम द्वारा धारा परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ वार्ड में प्रवेश द्वार और आंतरिक मार्गों का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि आंतरिक मार्गों के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

साथ ही रई धारे के सौंदर्यीकरण एवं प्रवेश द्वार बनने से वार्ड की सुंदरता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम पुरानी समस्याओं के समाधान के साथ नई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। वार्डवासियों ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए मेयर एवं पार्षदों का आभार जताया। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, पार्षद भूपेंद्र कठायत, मोहित चौसाली, दिनेश कापड़ी, दामोदर कापड़ी, हेमा मखौलिया, प्रकाश पंत, किशन भट्ट, पीतांबर मखौलिया, लक्ष्मण सिंह धामी, शंकर गर्ब्याल, कपिल भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते