PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ के दो युवाओं को मिला एसडीजी अचीवर अवार्ड
युवाओं की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल


सीमांत जनपद के दो युवाओं को सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बुधवार को अल्मोड़ा स्थित उदयशंकर नाट्य एवं संगीत अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ निवासी चंद्रा भट्ट और देवेंद्र महोरी को सम्मानित किया।
घुनसेरा गांव निवासी चंद्रा भट्ट को महिला सुरक्षा, पोक्सो एवं कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान मिला। वह पिछले कई वर्षों से विभिन्न जनपदों में जागरूकता अभियान चलाकर हजारों महिलाओं, बालिकाओं और युवाओं को कानूनी जानकारी प्रदान कर चुकी हैं।
वहीं, पांडेगांव निवासी देवेंद्र महोरी को तकनीकी एवं कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते