पिथौरागढ़ : होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी देकर किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान

संस्थानों में स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के उपयोग, कच्ची खाद्य सामग्री खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों, कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस तथा खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नगर निगम सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को
जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संचालकों को संस्थानों में स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के उपयोग, कच्ची खाद्य सामग्री खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों, कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस तथा खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने खाद्य सुरक्षा से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विभाग ने सभी संचालकों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







