PithoragarhPoliticsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : भाजपा का वृहद पौधारोपण और जनसंपर्क अभियान शुरु

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खुशी व्यक्त

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने वृहद पौधारोपण और जनसंपर्क अभियान की शुभारंभ किया है। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा एवं जनपद प्रभारी कल्पना बोरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा कार्यालय में दी।

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि 05 से 21 जून तक जिले के सभी 21 मंडलों में बूथ स्तर तक पौधारेपण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति से जोड़ना है। इसी अवधि में विभिन्न स्थानों पर सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनसे सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूती मिलेगी।

 

अभियान के तहत सात जून से युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। वार्ता के दौरान पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिला उपाध्यक्ष भावना लोहिया, मनोज कुमार, गीता दिगारी, , माला सौंन, कुसुम मेहता, पुष्पा सौंन, मंजू बिष्ट, उषा तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते