गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

गैंगरेप मामले में फरार तीन आरोपियों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी। सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरबाज घायल हो गया, जबकि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरबाज उर्फ मानु (गदरपुर), जोगा सिंह और रविंदर (रामपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







