PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आगामी सितंबर माह में

खेल प्रतियोगिताओं को लेकर बैठक का आयोजन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला खेल समन्वयक (बेसिक) जितेंद्र सिंह वल्दिया ने की। बैठक में सभी ब्लॉक खेल समन्वयक, बीआरपी, सीआरपी और खेल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

 

बैठक में न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। जिला खेल समन्वयक वल्दिया ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आगामी 07 से 10 अक्टूबर तक देहरादून में प्रस्तावित हैं। इसके चलते सितंबर में न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

इस दौरान जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया। जिला खेल समन्वयक जितेंद्र सिंह वल्दिया ने सभी समन्वयकों और शिक्षकों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष, अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने की अपील की।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते