पिथौरागढ़ : प्रधान डाकघर में राखी बिक्री और विशेष लिफाफा काउंटर की सुविधा
डाक विभाग ने लोगों से डाकघर की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील

आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बहनों को अपने भाइयों तक राखी सुरक्षित और समय पर पहुंचाने की सुविधा देने के लिए प्रधान डाकघर में विशेष राखी बिक्री एवं राखी लिफाफा काउंटर शुरू किया गया है। विशेष काउंटर पर विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों के साथ विशेष राखी लिफाफे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इन लिफाफों के माध्यम से बहनें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में रह रहे भाइयों को भी राखी आसानी से भेज सकती हैं। डाक विभाग की ओर से राखी और उपहार भेजने के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों का स्नेह और शुभकामनाएं समय पर उनके भाइयों तक पहुंच सकें। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे राखी एवं अन्य उपहार समय पर भेजने के लिए प्रधान डाकघर पिथौरागढ़ सहित अपने नजदीकी डाकघर की सेवाओं का लाभ उठाएं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







