BageshwarCrimeUttarakhand News

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया और शराब सेवन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया।

 

इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे तीन युवकों को मौके से पकड़ा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही शराब सेवन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया। वहीं अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें दो वाहन सीज किए गए,

 

जबकि सात वाहनों के न्यायालय के चालान किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

 

पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते