मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश

पोखरी क्षेत्र में एक मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के मामले में पोखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चमोली पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को एक महिला द्वारा थाना पोखरी में तहरीर दी गई थी, जिसमें ग्राम सांकरी निवासी 34 वर्षीय संजय उर्फ संतू पर उसकी मूक-बधिर ननद के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर थाना पोखरी पर धारा 64(2)(ट)(झ) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह. अपर उप निरीक्षक दलबीर सिंह. कांस्टेबल ललित कुमार कांस्टेबल भारत सिंह टोलिया शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







