पिथौरागढ़ : आशीर्वाद का दीया’ बना आकर्षण का केंद्र
2100 दीपों से जगमगाया मैदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘संकल्प सेवा अभियान’ के तहत स्थानीय पीएम श्री इंटर कॉलेज खेल मैदान, गंगोलीहाट में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 2100 दीपों के प्रज्ज्वलन से मैदान जगमगा उठा और दीपों से सजा भारत का मानचित्र आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्ज्वलन नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र के संकल्प के प्रति जनभागीदारी और विश्वास का प्रतीक है। उपजिलाधिकारी अंकित राज ने बताया कि अभियान के तहत तहसील क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद पांडेय, बीडीओ प्रदीप बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मौर्या, एडीओ पंचायत हेम पाठक, अजा मोर्चा प्रदेश महासचिव दर्पण कुमार सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप जलाए और जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







