CulturalPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : फौजी ललित मोहन जोशी की प्रस्तुति ने बांधा समां

मोस्टामानू मेला-महोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य समापन

मोस्टामानू मंदिर परिसर में शुक्रवार को देशभक्ति और कुमाऊंनी लोक संस्कृति के रंगों से सजे माहौल में मेला-महोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। आमंत्रित कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी ने अपने देशभक्ति और कुमाऊंनी गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

 

उनके गीत ‘कश्मीर बॉर्डर प्यारी मै आफि लडूना, न होए उदास प्यारी ने दर्शकों में खासा जोश भर दिया और समारोह का माहौल यादगार बना दिया। समापन समारोह का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस दौरान मोस्टा देवता, कालिका माता और असुर देवता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बाल छलिया दल की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बाल कलाकारों को पुरस्कृत करते हुए कुमाऊंनी संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहना हमारी जिम्मेदारी है। मेला संयोजक वीरेंद्र बोहरा अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में पूर्व सैनिक कल्याण समिति, पूर्व सैनिक संगठन, शिक्षक संगठन, प्रधान संगठन और अन्य संगठनों को सम्मानित किया गया।

 

वहीं व्यंजन प्रतियोगिता में बबीता भट्ट ने प्रथम, शशिकला जोशी ने द्वितीय और माधवी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, ब्रिगेडियर गौतम पठानिया सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने उपस्थित लोगों का आभार जताया और सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए लोगों से इसमें सहभागिता की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह बिष्ट, मिलाप सिंह, गणेश काण्डपाल, पूरन पाटनी, गोविंद सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, प्रकाश पाटनी, नंदन सिंह बिष्ट, शमशेर सिंह बिष्ट, सुभाष जोशी, चंद्रसिंह बिष्ट, दिलीप वल्दिया, नवीन भट्ट, गिरीश जोशी, राजेंद्र सिंह, रमेश खत्री सहित अन्य ने सहयोग दिया। संचालन ललित शौर्य व करन थापा ने किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते