पिथौरागढ़ : युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सीमा सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सीमा जागरण मंच की टीम ने तिब्बत सीमा से लगे गांवों का किया भ्रमण

तिब्बत सीमा से लगे गुंजी, गर्ब्यांग, नाबी और कुटी गांवों का सीमा जागरण मंच की टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं को ग्राम सुरक्षा टोली, खेल टोली, सीमावर्ती क्षेत्रों में रिवर्स पलायन, आत्मनिर्भरता, सीमा दर्शन, सीमा विमर्श, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, खेल गतिविधियों और आगामी मैराथन सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।
प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा टोली और खेल टोली के क्लब बनाकर युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जरूरत है। विद्यालयों और महाविद्यालयों को भी इन गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है।
उन्होंने युवाओं से सीमा सुरक्षा, सामाजिक भागीदारी और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए राजनीति व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक ग्व्याला, गणेश, दीप नारायण पांडे, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हेमराज गर्ब्याल, उत्तम सिंह, नितेश, राहुल त्रिपाठी, अमित नागर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







