inspectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : झूणी विद्यालय भवन की बदहाली पर बोहरा ने किया निरीक्षण

समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई का दिलाया भरोसा

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झूणी के क्षतिग्रस्त भवन और छत से पानी टपकने की समस्या को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी और शिक्षा अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

इससे पूर्व ग्राम प्रधान झूणी रविंद्र सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य बाल कृष्ण ने बोहरा को भवन की स्थिति की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ निरीक्षण के बाद भाजपा नेता बोहरा ने कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर शासन स्तर पर भी वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के प्रयास किए जाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत और अन्य जरूरी कार्य शीघ्र कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने बताया कि विद्यालय भवन की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फैब्रिकेटेड कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रधान देवराज बिष्ट, दीपक रोडियाल, मुकेश कुमार, धीरेंद्र चंद, हर सिंह, दीपक बसेड़ा, अन्नू चंद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते