inspectionPithoragarhUttarakhand News

जमरानी बांध का काम तय समय-सीमा में पूरा करें : सतपाल महाराज

कार्य में तेजी लाते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश

सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को गोला नदी पर निर्माणाधीन बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी के काठगोदाम से करीब 10 किलोमीटर दूर निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बहुउद्देशीय परियोजना है। परियोजना के पूरा होने से नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर जिलों की करीब 57,066 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।

उन्होंने बताया कि करीब 3,808 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के 10 लाख से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष 42.70 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध होगा। इसके साथ ही परियोजना से सालाना 63.4 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन भी किया जाएगा।

महाराज ने कहा कि जमरानी बांध से मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण और नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा जलाशय क्षेत्र में मत्स्य पालन और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते