पिथौरागढ़ : खेल महाकुंभ में पिथौरागढ़ विधानसभा का दबदबा, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पदक वितरित

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तत्वावधान में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं।
अंडर-14 बालिका कबड्डी में सल्ट विधानसभा ने प्रथम, डीडीहाट ने द्वितीय और अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका कबड्डी में डीडीहाट प्रथम, चंपावत द्वितीय और गंगोलीहाट तृतीय रहा। अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल में चंपावत प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय और रानीखेत तृतीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल में डीडीहाट ने प्रथम, सल्ट ने द्वितीय और चंपावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पदक वितरित किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सांसद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे, जिसका आयोजन देहरादून में किया जाएगा।
सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 में पिथौरागढ़ विधानसभा प्रथम, लोहाघाट विधानसभा द्वितीय और चंपावत विधानसभा तृतीय स्थान पर रही। पिथौरागढ़ विधानसभा की टीम प्रभारी को सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ ₹2 लाख का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।आयोजन को सफल बनाने में रेखा चौहान, तारा खोलिया, सुशीला कापड़ी, दीपांक वर्मा, कमल किशोर, चंद्र मोहन सिंह बिष्ट,
जीवन खोलिया, अर्चित कुमार, इंद्रजीत सिंह सामंत, अजय कोहली, हरीश भट्ट, कमला कन्याल, कल्पना बोरा, मनोज वर्मा, आरती बिष्ट, भुवन उप्रेती, राजेश चंद्र, शेखर पुनेरा, दीपक भट्ट, ज्योति कन्याल, गौरव चौहान, हेमा पांडे, गंगा आर्या, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा सहित समस्त पीआरडी जवानों ने सहयोग किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







