पिथौरागढ़ : जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 245 मुक्केबाजों ने दिखाया दम
सब जूनियर में देवेश, विवेक, जूनियर में हर्षित-वेदांत, यूथ में करन-हिमांशु और सीनियर में तुषार ने जीता स्वर्ण

खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 245 मुक्केबाजों ने प्रतिभाग कर अपने पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर, सब जूनियर, यूथ और सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
सब जूनियर बालक वर्ग में देवेश चंद, विवेक बोरा, प्रियांशु प्रसाद, प्रियांशु, नमन वल्दिया, सागर सिंह, योगेश प्रसाद, पीयूष खोलिया, समीर बोहरा, तरुण सिंह, लक्ष्य ऐरी, धनंजय सिंह ऐरी और नीरज चंद ने स्वर्ण पदक जीता। गोविंद सिंह, साहिल बोरा, प्रियांशु खड़ायत, मोहित बिष्ट, अनुज चंद, रविंद्र सिंह, मयंक सामंत, भावेश बोहरा, अंश कुमार, दिव्यांशु बिष्ट, मोहित कुमार, अभिनव लुन्ठी और भरत सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
जूनियर बालक वर्ग में हर्षित भंडारी, देवेश कुमार, वेदांत सिंह, अमन सिरौला, कार्तिक पुनेठा, आदित्य चंद और मयंक सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। आदित्य अधिकारी, धीरज चौसाली, ऋषभ सिंह, अखिल अधिकारी, गौरव सिंह, आशीष कन्याल और हरेंद्र सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।यूथ बालक वर्ग में करन अधिकारी, हिमांशु कुमार और अभय लुन्ठी ने स्वर्ण पदक जीता,
जबकि रवि बुगला, चंदन सौन और सौरभ बिष्ट ने रजत पदक हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में तुषार सिंह ने स्वर्ण और प्रवीण सौन ने रजत पदक जीता। समापन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कैप्टन देवी चंद और राजेंद्र सिंह जेठी, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया, अंतरराष्ट्रीय रेफरी जोगेंद्र सिंह बोरा, भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट तथा
जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश जंग थापा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में तकनीकी डेलीगेट (जूरी) ऑफिशियल की भूमिका जोगेंद्र बोरा ने निभाई।
रिंग ऑफिशियल के रूप में बहादुर सिंह बोरा, सुनीता मेहता, बबीता मेहता, निखिल महर, धर्मेंद्र बोरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हेम चंद्र उपाध्याय, पुष्कर सिंह कसन्याल, चंद कुमार थापा, शुभम ओझा, बिजेंद्र मल, संजय शाही, सुभाष जोशी, गणेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह भाटिया, सुरेंद्र सिंह कसन्याल, चंचल सिंह भंडारी, मान सिंह खोलिया, कमल कुमार पांडे और सूबेदार प्रेम राम टम्टा ने जिम्मेदारी निभाई। खिलाड़ियों की प्राथमिक चिकित्सा के लिए फार्मेसिस्ट अधिकारी डीआर गंगोला और फार्मासिस्ट कमल सिंह ने मेडिकल टीम के रूप में सहयोग दिया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







