PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव की मांग

जनसुनवाई कार्यक्रम में उठी मांग

पिथौरागढ़ नगर की मौजूदा यातायात व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक बनाने की मांग जनसुनवाई कार्यक्रम में उठी है। अधिवक्ता मनोज जोशी ने व्यवस्था में बदलाव की जरूरत बताते हुए नई यातायात योजना तैयार करने से पहले सभी हितधारकों की बैठक बुलाने की मांग की।

 

उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौप कहा कि पूर्व में लागू की गई यातायात व्यवस्था उस समय की जरूरतों के अनुरूप थी, लेकिन वर्तमान में नगर में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। मौजूदा व्यवस्था के कारण कई बार कम दूरी तय करने के लिए भी वाहनों को लंबा फेरा लगाना पड़ता है। इससे जाम के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है।

 

अधिवक्ता मनोज जोशी ने नगर में तेज गति से वाहन चलाने वाले बाइकर्स पर अंकुश लगाने तथा स्कूलों के आसपास बच्चों के सुरक्षित पैदल आवागमन के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने स्कूलों के आसपास वाहनों की गति न्यूनतम रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते