पिथौरागढ़ : चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित
युवाओं से सामाजिक सेवा और नशे से दूर रहने का आह्वान

बजरंग दल के स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जिला महिला चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों को फल और ब्रेड वितरित किए गए।
कार्यकर्ताओं ने मरीजों और अस्पताल में मौजूद लोगों को बजरंग दल के सामाजिक कार्यों और सेवा भावना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। संगठन की ओर से समय-समय पर सेवा गतिविधियों, रक्तदान, आपदा राहत और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भागीदारी की जाती है।
इस अवसर पर युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा, संस्कार और चरित्र निर्माण के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से ही सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कैलाश जोशी, जिला सहमंत्री ललित ऐरी, जिला संयोजक सूरज बिष्ट, जिला सहसंयोजिका सुशीला ऐरी, नगर अध्यक्ष सागर जोशी, नगर संयोजक विनय पाण्डेय, नगर सहसंयोजक राजेश, नगर बालोपासना प्रमुख भरत जोशी, नगर सुरक्षा प्रमुख दिनेश कुमार, जिला सहसंयोजक कमल गुरुंग, नीरज आर्या, धीरज पटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







