पिथौरागढ़ : जिला स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शुभारंभ, विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर लेंगे हिस्सा
संस्कृत समूहगान में गंगोलीहाट प्रथम, अन्य स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने दिखाया दम

उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शुभारंभ एलएसएम परिसर सभागार में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के आठ विकासखंडों के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न संस्कृत स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 23 अक्टूबर को होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हिमांशु नौगाई, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज अधिकारी, कृपाल वल्दिया और नवल पंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक डा. हेम चंद्र पाण्डेय ने की।
स्पर्धा के प्रथम दिन कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत समूहगान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वाद-विवाद में राजकीय इंटर कॉलेज सेल, संस्कृत आशुभाषण में द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐंचोली तथा संस्कृत श्लोकोच्चारण में इंटर कॉलेज सातशिलिंग ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्पर्धा की स्थल संयोजिका डॉ. विभा राघव, जिला संयोजक डॉ. रघुनाथ भट्ट, जिला सहसंयोजक तनय कुमार द्विवेदी, आठों विकासखंडों के खंड संयोजक तथा विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







