पिथौरागढ़ : प्रीति के मिस उत्तराखंड में उपविजेता बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
मिस पिथौरागढ़ और मिस फ्रेश फेस का भी मिला खिताब, उपलब्धि पर खुशी

सौंदर्य और प्रतिभा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की बेटी प्रीति घोटा ने जिले का नाम रोशन किया है, जिसको लेकर सीमांत में खुशी की लहर है। बीसाबजेड़ निवासी नरेंद्र घोटा और सीमा देवी की पुत्री प्रीति को देहरादून में आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में उपविजेता चुना गया।
इसके साथ ही उन्होंने मिस पिथौरागढ़ और मिस फ्रेश फेस का खिताब भी अपने नाम किया। प्रीति की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे सीमांत जनपद के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि प्रीति ने अपनी प्रतिभा के दम पर पिथौरागढ़ को नई पहचान दिलाई है। मिस पिथौरागढ़ चुने जाने पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने प्रीति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







