पिथौरागढ़ : विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ ही उनमें ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
प्रतियोगिता का पहला चरण 08 अक्टूबर को कक्षा पांच से 10 तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता के लिए किया गया, प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया था। समूह ‘ए’ में कक्षा पांच से सात तथा समूह ‘बी’ में कक्षा आठ से 10 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के महत्व को आकर्षक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







