PithoragarhReligiousUttarakhand News
पिथौरागढ़ : वाहन चालक संघ ने लगाया भंडारा
सैकड़ों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिलेभर के माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और विभिन्न मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। यहां राजकीय वाहन चालक महासंघ द्वारा गुरना माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट, महामंत्री सुरेश जोशी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह और संरक्षक लक्ष्मण सिंह बोरा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







