AccidentPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : खाई में गिरने से महिला की मौत, एसएसबी जवानों ने पार्थिव शरीर घर पहुंचाने में किया सहयोग

ग्राम पंचायत पंतशेरा के मझगांव क्षेत्र में हुई घटना

घास काटने गई एक महिला की अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई, 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने खाई में गिरने से मृत महिला के पार्थिव शरीर को घर पहुंचाने में स्थानीय ग्रामीणों की मदद की। घटना ग्राम पंचायत पंतशेरा के मझगांव क्षेत्र में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मझगांव निवासी 54 वर्षीय राधा देवी पत्नी स्वर्गीय जगत सिंह सुबह घास काटने के लिए मल्ली ओरड़ क्षेत्र में गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना करीब दोपहर दो बजे धर्म सिंह ने एसएसबी के सूचना कार्मिक को दी।

सूचना मिलते ही ई समवाय बगड़ीहाट की सीमा चौकी सुनखोली के बीओपी कमांडर उप निरीक्षक अजय कुमार को घटना से अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल स्ट्रेचर के साथ 1/5 की पार्टी को घटनास्थल के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने महिला की मौत की पुष्टि की। इसके बाद एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों के साथ समन्वय कर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच मृतका के पार्थिव शरीर को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने में सहयोग किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते