मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
जनकल्याण, सामाजिक समावेशन और एससी-एसटी समुदायों के उत्थान से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद एवं लोकसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनकल्याण, सामाजिक समावेशन तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से समावेशी विकास को मजबूत किया जा रहा है। बैठक में वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







