एक व्यक्ति को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट, गर्म चाकू से वार
एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, 08 घंटे में किया दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार

एक व्यक्ति को एक कमरे में बंद कर मारपीट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

उधमसिंह नगर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस सितारगंज निवासी पृथ्वीराज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सात जून की शाम उनके परिचित मौ. कासिद और अमन गुप्ता दोनों निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज उन्हें किसी काम के बहाने अमन गुप्ता के घर ले गए। वहां पहले से ही अमन का भाई आकाश गुप्ता मौजूद था।
आरोप है कि तीनों ने पृथ्वीराज को एक कमरे में बंद किया और उससे घर फोन करके ₹50,000 मंगाने के लिए दबाव डाला और उनकी बात मानने से इनकार करने पर आरोपियों ने गर्म चाकू से उनके शरीर पर कई वार किए और बेरहमी से मारपीट की। तहरीर के आधार पर धारा 119(1)/127(7) बीएनएस के तहत मौ. कासिद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा जानकारी जुटाते हुए घटना के मात्र 08 घंटे के भीतर संबंधित दो आरोपियों मौ. कासिद, उम्र. 29 वर्ष व अमन गुप्ता, उम्र. 26 वर्ष को सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी, उप निरीक्षक ललित चौधरी, कानि. अर्जुन सिंह व किरन मेहता शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







