पिथौरागढ़ : स्वरोजगार कैसे करें व प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने आदि को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां
12 दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम

पिथौरागढ़ के बेरीनाग के बैठोली गांव में एसबीआई आरसेटी द्वारा एनआरएलएम एसएचजी की महिलाओं के लिए 12 दिवसीय मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एबीडीओ आनंद स्वरूप ग्वासिकोटी व एरिया कॉर्डिनेटर एनआरएलएम सपना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। संस्थान के फैकल्टी और कार्यक्रम के समन्वयक पवन पांडेय और संस्थान के निर्देशक गजेंद्र सिंह ने आरसेटी द्वारा दिये जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को मास्टर ट्रेनर भावना जोशी द्वारा मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
साथ ही प्रशिक्षण के दौरान बैक के अधिकारियों द्वारा बैंकिग से संबंधित व विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जानकारियां प्रदान की जायेंगी। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के फैक्ल्टी पवन पांडेय द्वारा मार्केटिंग, समय प्रबन्धन, सफल उधमी के गुणों, स्वरोजगार कैसे करें व प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी खेल और वीडियो के माध्यम से दी जायेगी। इस अवसर पर संस्थान के कार्यालय सहायक नीरज द्विवेदी व फैक्ल्टी पवन पांडेय द्वारा सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







