नकल गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, 11 मोबाइल सहित अन्य सामग्री बरामद

प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से गिरोह के सरगनाओं सहित 09 आरोपियों को नकल उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है।

नैनीताल पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में समयदृसमय पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी व आनलाईन परीक्षाओं में नकल की रोकथाम व नकेल लगाने के सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।
जिसके तहत हल्द्वानी शहर में नकल करवाने वाले 01 गैंग के सक्रिय होने का इनपुट मिलने पर प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बीते दिवस हल्द्वानी शहर के टीपीनगर क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरोह के कब्जे से दो लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, वाईफाई डोंगल और अन्य डिवाइस बरामद की गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4),319 (2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 66(डी) आईटीएक्ट पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते थे, सभी पर थोड़े-थोड़े कर्जे होने पर आरोपियों ने प्लान बनाया कि मिलकर कम्यूटर लाईब्रेरी किसी से लीज पर ले लेते हैं
और मौका देखकर उसमें आयोजित होने वाली विभिन्न ऑनलाईन परीक्षा के दौरान प्रतियोगी बच्चों से 04-04 लाख रुपये में भर्ती कराने का लालच देकर अपनी लाईब्रेरी में एक कम्प्यूटर या लैपटॉप अपनी टीम के आईटी वाले लड़के से परीक्षा के दौरान कनेक्ट करवाकर कुछ सॉल्वर लड़के बैठाकर एनीडेस्क वा एमी एडमिन रिमोट डेस्कटॉप एप के माध्यम से नकल करवाकर उन लड़को को पास करा देंगे और पैसे आपस में बांट लेंगे।
योजना के अनुसार आरोपी परविन्दर और सुनील ने बीते दिसम्बर 2024 में हल्द्वानी मानपुर पश्चिम में स्थित डिजिटल लाईब्रेरी लीज पर ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों आगामी 06 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाली एसएससी की परीक्षा में अभ्यर्थियो को नकल कराकर पैसा कमाने की योजना बनायी जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील और अन्य कई सदस्यों के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक साजिश के कई मामले यूपी और हरियाणा के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को 2,500 नकद इनाम देने की घोषणा की है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार] जिला बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष, परविंदर कुमार, जिला बागपत हाल जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष, रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष,अभिषेक कुमार, जिला हाथरस उ०प्र० उम्र 20 वर्ष, विशाल गिरी, जिला मेरठ हाल, हरिद्वार 29 वर्ष, आफताब खान, मुजफ्फरनगर उम्र 42 वर्ष, अरुण कुमार, जिला मुजफ्फरनगर 33 वर्ष, शिव सिह, जिला हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष व जसवीर सिंह, जिला रोहतक मूल ग्राम मुहाना, हरियाणा उम्र 38 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस टीम में व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद, उ०नि० संजीत राठौड़ प्रभारी एस०ओ०जी०, उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा, उ0नि0 गौरव जोशी, उ0नि0 फिरोज जालम, हे०कानिए मनोज टम्टा, है०कानि इसरार नवी, कानि० ललित मेहरा, कानि० अनिल टम्टा, कानि० अमर सिंह, कानि० सुभाष राणा, कानि० भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कानि० कुन्दन सिंह, कानि० धीरेन्द्र अधिकारी, कानि० अरविन्द राणा, कानि० संतोष विष्ट व कानि० अरुण राठौर शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







