नई प्रांतीय कार्यकारिणी गठित, नवीन अध्यक्ष और अर्जुन बने उपाध्यक्ष
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की आम बैठक

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की आम बैठक हरिद्वार के भगवानपुर स्थित कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही पदाधिकारियों का चुनाव कर प्रांतीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सेवानिवृत ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष नवीन चन्द्र कुरील, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सैनी, उपाध्यक्ष पीयूष चौहान, अर्जुन धौनी, प्रमोद कुमार शर्मा व अशोक कुमार, महामंत्री सिंटू कुमार, मंत्री सुमन, इशरत अली, बालेश व रीता कोषाध्यक्ष सुषमा देवी, संगठन मंत्री मंसूर अली, प्रचार मंत्री राजकमल, मीडिया प्रभारी धीर सिंह, कार्यालय मंत्री अरविन्द कुमार को चुना गया,
तथा बतौर सदस्य कान्ति, सुनील सिंह, असलम, जाबीर, सोमपाल, नरेशराम, किशन राय, अखलास, ममता, किरण प्रकाश, अरविन्द सिंह, फिरोज, चरण सिंह, गणेश आर्या संदीप थपलियाल शामिल किए गए। बैठक की अध्यक्षता सुषमा एवं संचालन पीयूष चौहान के द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने बैठक में सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।