ChamoliHealthUttarakhand News

‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर सीएम सहित आठ देशों के राजदूतों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर भव्य आयोजन

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा परिसर, चमोली का भराड़ीसैंण एक ऐतिहासिक और भव्य योग समारोह का गवाह बना। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर आधारित इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आठ देशों के राजदूत और एक हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

 

ad

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा हुआ जीवनदायी उपहार है।

 

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया, जिससे लोगों ने मानसिक और शारीरिक संतुलन का अनुभव किया। आयोजन में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों ने भी भारत की इस प्राचीन परंपरा को अपनाने और वैश्विक स्वास्थ्य में योग की भूमिका की सराहना की। भराडीसैंण में आयोजित भव्य कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक भावना के अनुरूप रहा, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने मिलकर योग के माध्यम से स्वास्थ्य, शांति और वैश्विक सौहार्द का संदेश दिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते