पिथौरागढ़ : अध्यक्ष पद पर 04 और वार्ड सदस्य पर 05 नामांकन अस्वीकृत
नामांकन प्रपत्रों की जांच संपन्न, आज नाम वापसी का दिन

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सभी छह निकायों के नगर प्रमुख और वार्ड पार्षद पदों के नामांकन पत्रों की जांच बीते दिवस संपन्न हुई हो गई। आज नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी। धारचूला में महिला आरक्षित सीट पर पुरुष उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह का नामांकन निरस्त होने पर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।
पिथौरागढ़ नगर निगम में मेयर पद के सभी 12 नामांकन सही पाए गए। पार्षद पद के 170 नामांकनों में तीन निरस्त हुए। इसके अतिरिक्त भाटकोट वार्ड से 02 नामांकन (मीनाक्षी सिंह व तराना) आयोग द्वारा निर्धारित दो बच्चों से अधिक बच्चे होने के कारण निरस्त किए गए हैं तथा शिवालय वार्ड-23 से रजनीश वर्मा का नामांकन वैद्य ओबीसी प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने के कारण 01 (कुल 03) नामांकन निरस्त किए गए है।
नगर पालिका धारचूला में अध्यक्ष पद के 04 और वार्ड सदस्य के 16 नामांकन स्वीकृत किए गए। अध्यक्ष पद हेतु 02 नामांकन अस्वीकृत किए गए हैं जिसमें वीरेंद्र सिंह (महिला सीट के सापेक्ष पुरुष) तथा सरस्वती देवी को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध न करने के कारण नामांकन निरस्त किया गया है। बेरीनाग में अध्यक्ष पद के 7 और वार्ड सदस्य के 23 नामांकन सही पाए गए, जबकि दो नामांकन दो से अधिक बच्चों के नियम के चलते खारिज हुए। 02 नामांकन नवीन सिंह बोरा, भट्टीगांव वार्ड 03 तथा बबीता धानिक वार्ड 06 के नामांकन आयोग द्वारा निर्धारित सीमा दो बच्चों से अधिक बच्चे होने के कारण निरस्त किए गए हैं।
डीडीहाट में अध्यक्ष पद के 08 और सदस्य पद के 7 नामांकन सही पाए गए और वार्ड सदस्यों के 18 नामांकन स्वीकृत किए गए। जिसके सापेक्ष अध्यक्ष पद हेतु 07 नामांकन स्वीकृत व 01 नामांकन हेमलता कफ़लिया जिनकी आयु आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा के तहत नहीं होने के कारण अस्वीकृत किया गया। मुनस्यारी में अध्यक्ष पद के 06 और वार्ड सदस्य के 28 नामांकन स्वीकृत हुए।
गंगोलीहाट नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 07 तथा वार्ड सदस्य हेतु कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें अध्यक्ष हेतु 06 स्वीकृत तथा वार्ड सदस्य हेतु सभी 21 नामांकन स्वीकृत किए गए, जिसमें अध्यक्ष हेतु 06 स्वीकृत, वार्ड सदस्य हेतु सभी 21 नामांकन स्वीकृत किए गए हैं तथा अध्यक्ष पद हेतु 01 हरगोविंद रावल का नामांकन निरस्त किया गया है। आज गुरुवार को नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।