PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दीपिका चंद के चयन पर खुशी व्यक्त

उत्तराखंड महिला अंडर 23 टीम में चयन

सीमातं जनपद पिथौरगढ़ के सिरकुच निवासी दीपिका चंद का उत्तराखंड महिला अंडर 23 टीम में चयन होने पर खेल प्रमियों सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

 

Uttarakhand News Image

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि दीपिका राज्य की अंडर 23 महिला टीम के लिए चयनित हुई हैं। इस दौरान दीपिका आंध्र प्रदेश, नागालैंड की टीमों के साथ खेलेंगी। जोशी ने कहा कि दीपिका बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी करती है। इससे पूर्व भी दीपिका उत्तराखंड अंडर 19 विजेता टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं।

Uttarakhand News Image

 

दीपिका पिथौरागढ़ क्रिकेट ऐसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ी हैं और नैनी सैनी स्थित द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी में कोच राजेंद्र सिंह गुर्रो से प्रशिक्षण ले रही है। दीपिका के पिता भूपेंद्र चंद व्यवसायी हैं और माता शंकुतला चंद गृहिणी हैं।

 

उनके चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, दिनेश भट्ट, आयुष जोशी, दिव्यांश पंत, कैलाश चंद, अभय जोशी, नवीन पुनेठा, रमेश कसन्याल, महेंद्र बिष्ट ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते