DecisionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे व्यक्ति से झपटमारी, रूपए लेकर फरार

न्यायालय ने आरोपियों को सश्रम कारावास व अर्थदंड की सुनाई सजा

पिथौरागढ़ एसबीआई से पेंशन निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से पैसे व कागजात छीनकर फरार होने के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को 03-03 साल के सश्रम कारावास व अर्थदंड से दंडित किया है।

 

पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 07 फरवरी 2025 को चूडामणी जोशी द्वारा कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया गया कि 05 फरवरी 2025 को जब वे एसबीआई से पेंशन निकालकर लौट रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उनसे पैसे व कागजात छीनकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आए दो व्यक्तियों मुजम्मिल अन्सारी को 09 फरवरी 2025 तथा नीरज सार्की उर्फ फॉचू को 12 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में गठित की गई टीम उप निरीक्षक कमलेश जोशी व विवेचक उप निरीक्षक मनोज जलाल द्वारा गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना के उपरान्त 29 मार्च 2025 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।

 

मामले की पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी रितेश वर्मा द्वारा की गई। सभी पक्षों को सुनने के बाद आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने अभियुक्त मुजम्मिल अन्सारी पुत्र वसीम अन्सारी, निवासी कृष्णपुरी, पिथौरागढ़ एवं नीरज सार्की उर्फ फॉचू पुत्र स्व. धनराज सार्की, निवासी सिनेमा लाइन, पिथौरागढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 05-05 हज़ार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते