CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : एक व्यक्ति से लूट व जान से मारने की धमकी

मामले में वारण्टी आरोपी गिरफ्तार

एक व्यक्ति से लूट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी आरोपी शुभम अग्रवाल, पुरानी बाजार को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध एक व्यक्ति से लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में धारा 392/411/506 भादवि के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा था, अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी के न्यायालय में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज जलाल, कांस्टेबल होशियार सिंह, कांस्टबल महेन्द्र डंगवाल शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते