CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : परिचित युवक ने ही कर दी युवती के निजी फोटो-वीडियो वायरल

पुलिस ने आरोपी को किया चिन्हित, अभियोग दर्ज

एक युवक द्वारा अपनी परिचित युवती की निजी फोटो- वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसकी निजी फोटो व वीडियो अपलोड किए हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसओजी, साइबर सैल निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार व साइबर टीम द्वारा तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ की।

 

तकनीकी पत्राचार व जांच के बाद पता चला कि फेक आईडी संचालित करने वाला व्यक्ति युवती का परिचित ही है। उसकी पहचान होने पर कोतवाली धारचूला में उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए किसी भी साइबर अपराध की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन 1930 या बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पर दर्ज करने को कहा है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते