AccidentPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरा युवक

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया सकुशल रेस्क्यू

एक व्यक्ति अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में गिरे घायल युवक का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल को भेज दिया।

 

ad

बीते दिवस थाना कनालीछीना को सीमार, कनालीछीना क्षेत्र में एक व्यक्ति के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।

 

सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष आरती ने तत्काल कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल पवन थवाल, कांस्टेबल संतोष प्रसाद, कांस्टेबल पंकज पंगरिया एवं होमगार्ड बलवंत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में गिरे व्यक्ति मान सिंह को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। खाई में गिरने से व्यक्ति घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते