पिथौरागढ़: नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

एक नाबालिग किशोरी का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस एक महिला ने थाना थल में एक तहरीर देते हुए बताया कि पांखू निवासी राजन राम ने उनकी नाबालिग पुत्री का जबरन शारीरिक शोषण किया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस एवं 5/6 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी डीडीहाट केएस रावत के पर्यवेक्षण में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट, हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी, कांस्टेबल चालक जगदीश मारकोना द्वारा बीते दिवस राजन राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







